{"_id":"69c7ce9df24c91e398046754","slug":"after-the-end-of-navratri-36-000-devotees-left-for-the-bhawan-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katra: नवरात्र समापन के बाद 36 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा से सुगम हुई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katra: नवरात्र समापन के बाद 36 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा से सुगम हुई यात्रा
Sat, 28 Mar 2026 06:20 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:20 PM IST
सार
नवरात्र समापन के बाद कटड़ा में आस्था का माहौल रहा, शाम तक लगभग 36 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हुए। यात्रियों की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, घोड़ा-पिट्ठू जैसी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रहीं।
विज्ञापन
कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार का दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र के समापन के साथ ही धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या में एक बार फिर भारी इजाफा देखने को मिला। शाम पांच बजे तक 36 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
सप्ताहांत के दिन शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे। इससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से ही यात्रा पंजीकरण कक्ष के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और हर कोई मां के दरबार में शीघ्र पहुंचने को उत्सुक दिखा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रहीं। भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की पारंपरिक सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं जैसे बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा भी लगातार संचालित होती रहीं। इससे बुजुर्गों, बच्चों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच श्रद्धालु आरामदायक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक लगभग 36 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं देर शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।