फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ACB will now adopt investigative methods in line with CBI practices

जम्मू-कश्मीर: जांच में सीबीआई जैसी धार लाएगा एसीबी, गाजियाबाद से प्रशिक्षण शुरू

Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
सार

एसीबी के पास इस समय 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मियों का स्टाफ है। जल्द ही एसीबी का आर्थिक अपराध विंग भी हरकत में आएगा। इसके लिए एसपी की तैनाती हो चुकी है, जबकि बाकी का स्टाफ पूरा करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
ACB will now adopt investigative methods in line with CBI practices
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार मामलों की जांच करने के लिए गठित एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में अब सीबीआई जांच जैसी धार आएगी। एसीबी अब सीबीआई के तौर तरीकों के अनुरूप जांच के तरीके अपनाएगा। एसीबी इसके लिए अपने कर्मियों और अफसरों को सीबीआई के गाजियाबाद स्थित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कई कर्मियों और अफसरों को ट्रेनिंग दी गई है। सभी कर्मियों को जल्द पूरी तरह से प्रशिक्षित कर और पेशेवर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


एसीबी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को अपनाएगा। ऑनलाइन ट्रेनिंग में एसीबी के इंजीनियरिंग एक्सपर्ट और अकांउट एक्सपर्ट को भी शामिल किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसीबी के सभी कर्मियों और अधिकारियों को सीबीआई गाजियाबाद से ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


जांच को और पेशेवर किया जाएगा
बहुत से कर्मियों और अफसरों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कोविड की वजह से बाकी के कर्मियों को मिलने वाली ट्रेनिंग रुक गई है। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी। मामलों की जांच को बेहतर कर एसीबी का कामकाज और पेशेवर ढंग से किया जाएगा।- आनंद जैन, निदेशक, एसीबी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed