{"_id":"143-40994","slug":"Sri-nagar-40994-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत नेता गिलानी फिर नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुर्रियत नेता गिलानी फिर नजरबंद
अमर उजाला श्रीनगर
Updated Fri, 29 Nov 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
हुर्रियत के अलगाववादी नेता सैयद शाह गिलानी को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वीरवार को भारी पुलिस बल ने हुर्रियत नेता के हैदरपुरा आवास के पास डेरा डाल दिया। इससे पहले भी कट्टरपंथी नेता गिलानी को 235 दिनों तक नजरबंद रखा गया था।
इस वर्ष 29 अक्टूबर को गिलानी की नजरबंदी खत्म हुई थी। इसके बाद गिलानी ने सोपोर समेत कई इलाकों में रैलियां कर चुनाव बहिष्कार का एलान शुरू कर दिया था।
इसे लेकर राजनीति भी गरमाई थी। अब सैयद शाह गिलानी 12 दिसंबर को बड़ी रैली करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वीरवार को उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया गया।