फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tariq fight against farookh

श्रीनगर से फारूक अबदुल्ला को चुनौती देंगे तारिक

Thu, 03 Apr 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
tariq fight against farookh

श्रीनगर संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला नेकां-कांग्रेस के साझे उम्मीदवार हैं। यहां से तारिक अहमद करा को पीडीपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वे फारूक को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार ने अभी जोर नहीं पकड़ा है, लेकिन नेकां तथा पीडीपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रीनगर में डेरा जमा लिया है। इस सीट पर सातवें चरण के तहत 30 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


श्रीनगर, गांदरबल तथा बडगाम जिलों को मिलाकर बनाई गई इस संसदीय सीट पर अब तक नेकां अपना वर्चस्व बनाए रखने में सफल होती रही है। इस सीट अब तक हुए दस चुनावों में उसके उम्मीदवार 8 बार विजय का परचम लहराने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां के वर्तमान सांसद तथा पार्टी अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला दो बार तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तीन बार यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

यहां से वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला 1980 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस बार परिस्थितियां कुछ बदली हुई नजर आ रही हैं। श्रीनगर संसदीय सीट के लिए पीडीपी ने पूरी ताकत झोंक दी है।


कोई खास आधार न होने के बावजूद भाजपा तथा आम आदमी पार्टी भी नेकां के रास्ते में थोड़ी-बहुत रुकावट डालेंगे, जिसका लाभ भी पीडीपी को ही मिलेगा।

नेकां के लिए पार्टी के भीतर उठ रहा विरोध भी उसके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अपने ही उसके लिए परेशानी पैदा करने लगे हैं।

एक वरिष्ठ नेता मंगलवार को पार्टी छोड़कर निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की धमकी दे चुके हैं।

हालांकि इस सीट के लिए चुनाव प्रचार ने अभी जोर नहीं पकड़ा है, लेकिन नेकां तथा पीडीपी के नेता कई दिनों से श्रीनगर में डेरा जमाए बैठे हैं। इस सीट पर सातवें चरण के तहत 30 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed