{"_id":"27-46131","slug":"Jammu-46131-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों के कारण बंद होगा एलओसी ट्रेड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों के कारण बंद होगा एलओसी ट्रेड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में होने वाले लोकसभा चुनाव का असर फ्री एलओसी ट्रेड पर भी पड़ने लगा है। सुरक्षा मामलों को ध्यान में रखते हुए सात से 14 अप्रैल तक एलओसी ट्रेड को बंद करने का फैसला व्यापारियों ने लिया है।
विज्ञापन
ज्वाइंट चैंबर आफ एलओसी ट्रेडर्स (पुंछ) के प्रेसीडेंट पवन आनंद के अनुसार चुनाव में सुरक्षा बलों के व्यस्त रहने के कारण सात से 14 अप्रैल तक कारोबार नहीं करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रशासन द्वारा भी उनसे कहा था कि चुनाव के कारण सुरक्षा मामलों पर खास नजर रखी जा रही है। इसके बाद एलओसी ट्रेडर्स की आवश्यक बैठक बुलाई गई और उसमें अगले सप्ताह कारोबार बंद करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
आनंद के अनुसार इस दौरान बैसाखी की भी छुट्टी पड़ रही है। नियंत्रण रेखा पार के व्यापारियों को भी कारोबार स्थगित होने के संबंध में सूचित कर दिया गया है।
ज्वाइंट चैंबर प्रवक्ता सिराज अहमद खान के अनुसार एक सप्ताह सिर्फ पुंछ के चक्कां दा बाग से होने वाला कारोबार बंद रहेगा, जबकि उड़ी के सलामाबाद से कारोबार जारी रहेगा।
कश्मीर घाटी में चुनाव की तिथियों को ध्यान में रखते हुए उड़ी ट्रेड सेंटर से होने वाले कारोबार को बंद करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर के व्यापारियों को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि कच्चा माल पुंछ न पहुंच जाएं।