फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जम्मू में ख्ुलेगी सिकल्प फैक्ट्री, फ्लेचर यूनिट भी

खुशखबरीः जम्मू में सिल्क फैक्ट्री, नई फ्लेचर यूनिट की स्थापना को मिली हरी झंडी, जानें पूरी खबर

Tue, 19 Dec 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में ख्ुलेगी सिकल्प फैक्ट्री, फ्लेचर यूनिट भी
- फोटो : file photo

जम्मू। जम्मू-कश्मीर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेकेआईएल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 154वीं बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान बाड़ी ब्राह्मणा में ज्वाइनरी मिल की स्थापना/आधुनिकीकरण को मंजूरी मिली। जम्मू में सिल्क फैक्ट्री, नई फ्लेचर यूनिट की स्थापना को भी हरी झंडी दी गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक फंडिंग के तहत 35 करोड़ की लागत से तैयार सिल्क फैक्ट्री, राजबाग और वूलन मिल, बेमिना की बहाली की भी प्रगति की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने जेकेआईएल से हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर भी शोरूम स्थापित किए जाने को कहा।
विज्ञापन


बोर्ड ने अगले साल 31 मार्च वित्त वर्ष 2016-17 तक का संवैधानिक लेखा परीक्षण पूरा करने के भी निर्देश् दिए। जेकेआईएल के एमडी जावेद इकबाल ने निगम की उपलब्धियों पर रोशनी डालने के साथ ही प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मसलों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी, जेकेआईएल के वाइस चेयरमैन गुलजार अहमद डार, योजना विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed