{"_id":"596127534f1c1b9a6b8b45af","slug":"91499539283-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिकों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिकों पर कसेगा शिकंजा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
शहर में अवैध रूप से चल रहे पशु क्लीनिक और पशु प्रजनन केंद्रों पर नगर निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा। नगर निगम में शनिवार को एबीसी-एआरवी कार्यक्रम पर बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर एम. राजू ने की। इस मौके पर महाराष्ट्र के एक एनजीओ से सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत अभी तक 2500 कुत्तों की नसबंदी की गई है। रूप नगर, जानीपुर, न्यू प्लाट, अंबफला, बख्शी नगर, शक्ति नगर में आवारा कुत्तों के लिए नसबंदी कार्यक्रम चलाया गया।
बैठक में बताया गया कि निगम की सीमा में पशु क्लीनिक और पशु प्रजनन केंद्र अवैध रूप से चल रहे हैं। इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसकी निगरानी के लिए उप समिति का गठन किया गया। समिति दो सप्ताह में रिपोर्ट देगी। रूप नगर में चल रहे पशु देखभाल केंद्रों में काम का जायजा लिया जाएगा। नगर निगम को शिकायतें मिलने के बाद समिति के सदस्य केंद्र का दौरा करेंगे। सही देखभाल न होने पर नगर निगम को लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और नियमों के अनुसार ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में कर्मचारी काम कर रहे हैं। शहर में कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया है। इस मौके वेटनरी आफिसर डा. जसवंत सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनीता सलगोत्रा, डा. शहनवाज खान, जीएन जैन, पूजा और अन्य मौजूद रहे।