{"_id":"5957f62e4f1c1b262d8b4c6c","slug":"91498936878-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएसटी जल्द लागू किए जाने को लेकर चैंबर आफ ट्रेडर्स फेडरेशन, एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज समेत दूसरे संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने पार्टी तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जीएसटी को लेकर स्थानीय इकाई का रवैया बेहद ढुलमुल रहा है। जीएसटी लागू न होने से रियासत में कारोबार ठप हो गया है। व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दोहरे कर की मार झेलने से यहां के उत्पादन पर असर पड़ेगा। उनका कहना था कि राज्य में सहयोगी होने के बाद भी भाजपा ने दबाव नहीं बनाया। जम्मू के कारोबारियों के साथ छलावा किया गया। खास तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सत शर्मा उनके निशाने पर थे। प्रदर्शन करने वालों में दोनों एसोसिएशनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक सत शर्मा का कहना है कि भाजपा का स्टैंड शुरू से ही बिल्कुल साफ रहा है। उसने हर प्लेटफार्म पर एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने की पुरजोर वकालत की। विपक्षी पार्टियां नेकां और कांग्रेस ने जीएसटी की राह में रोड़े अटकाए।