{"_id":"59569f374f1c1b414d8b4d6d","slug":"81498849079-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरबनी।
सुंदरबनी के फाल ग्रिड स्टेशन के पास नीलाडब गांव में 33 केवी लाइन के दो खंभे टूटने से सुंदरबनी की पांच पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
वीरवार को मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चलने से फाल ग्रिड स्टेशन को बिजली की सप्लाई देने के लिए लगाई गई 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे गिर गए। इससे सुंदरबनी के पांच पंचायतों के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिनभर की मशक्कत के बाद भी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। दो दिनों से बिजली ठप रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र में बिजली की थोड़ी सी खराबी को भी ठीक करने में बहुत समय लग जाता है। गौरतलब है कि सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों तक लगातार बारिश होने के बाद शुक्रबार सुबह बारिश रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक बारिश जारी रहने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इससे बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ था। शुक्रवार सुबह जैसे ही बारिश रुकी तो जरूरी कार्यों के लिए घराें से बाहर निकले और दो दिनों से बाजारों सन्नाटा छाए रहने के बाद फिर से रौनक लौट आई।