{"_id":"595014c14f1c1b326f8b48b7","slug":"81498420417-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को बारिश से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को बारिश से मिलेगी राहत
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार 27 जून से मौसम राहत प्रदान कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रियासत का मौसम करवट बदलेगा और जम्मू और कश्मीर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 28 जून को भी ऐसा ही चलेगा। 29 जून को भारी बारिश के आसार है।
रविवार को भी जम्मू में गर्मी व उमस से लोगों की हालत पतली रही। ऊपर से घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को अलग से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में 30.3 डिग्री सेल्सियस और अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और लेह में करीब 30 डिग्री सेल्सियस के साथ अच्छी खासी गर्मी रही।