फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जम्मू का प्रेमी, कश्मीर की प्रेमिक की थाने में अटकी लव स्टोरी

जम्मू का प्रेमी, कश्मीर की प्रेमिक की थाने में अटकी लव स्टोरी

Tue, 26 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
जम्मू का प्रेमी, कश्मीर की प्रेमिक की थाने में अटकी लव स्टोरी

विज्ञापन
जम्मू।
कश्मीर की वादियों से शुरू हुई प्रेमी कहानी जम्मू के रेलवे पुलिस स्टेशन में आकर अटक गई। पूरे फिल्मी अंदाज में इस प्रेम कहानी पर सोमवार को दिन भर हंगामा होता रहा। क्योंकि लड़का और लड़की दो अलग-अलग समुदाय के हैं। दोनों को अलग करने पर दिन भर खींचतान चलती रही। मामला तूल पकड़े लगा। पुलिस के आला अफसर सक्रिय हुए और रात को मामला रफा-दफा कर दिया गया।
जम्मू में पुलिस में तैनात युवक को कश्मीर के पट्टन की रहने वाली लड़की से इश्क हो गया। यह सिलसिला सोशल मीडिया से शुरू हुआ या किसी और तरीके से, यह फिलहाल जांच का विषय है, लेकिन बात बाहर निकलने पर खूब हंगामा हुआ। युवती के परिवार ने कश्मीर के मट्टन में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी लड़की का अपहरण हो गया है, लेकिन लड़का और लड़की को पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। इसकी खबर लड़की के परिजनों को लग गई और वह भी जम्मू आ धमके।
विज्ञापन

जम्मू आने पर लड़की के परिजन अड़ गए कि वह युवक को पट्टन पुलिस स्टेशन लेकर जाएंगे। दिनभर लड़की के परिवार वाले इसी बात को लेकर अड़े रहे और उन्होंने स्टेशन पर डेरा डाल दिया। इसी बीच लड़के के परिजनों को भी इस घटना की भनक लग गई। वे लोग भी पुलिस लाइन के बाहर पहुंच गए। वे किसी भी हाल में युवक को कश्मीर भेजने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक युवक के परिजन और कई अन्य लोग समर्थन में लाइन के बाहर जमा रहे। अन्त में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत किया। तय हुआ कि लड़की को उसके परिजनों के साथ कश्मीर भेज दिया जाए। दोनों से बात करने के बाद पुलिस ने पाया कि फिलहाल पहली नजर में ये अपहरण का मामला नहीं बनता। इसलिए इस केस को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed