{"_id":"5a09f4344f1c1bc8678bb254","slug":"31510601780-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के सामने ले उड़े पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के सामने ले उड़े पचास हजार
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मजालता तहसील के बट्टल मोड़ इलाके में दिनदहाड़े दो ठगों ने दुकानदार के 50 हजार पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने ठगों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
सोमवार सुबह दो व्यक्ति कार लेकर दुकानदार के पास पहुंचे और उससे शादी के लिए हार बनाने को कहा। दोनों ने दुकानदार से कहा कि वह शादी के लिए पांच हजार और एक हजार के हार चाहते हैं। दुकानदार ने सोचा की आज अच्छी खासी आमदनी हो जाएगी और वह दोनों को दुकान पर बिठाकर चाय लेने के लिए चला गया। जब वह वापस लौटा तो दोनों व्यक्ति दुकान से बनाए गए पैसों के हार व नकदी लेकर फरार हो गए थे। दुकान को समझते देर नहीं लगी कि उसको ठग लिया गया है। पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई और जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मजालता पुलिस ने ठगों को पकड़ने के लिए मानसर, सरुईसर व अन्य स्थानों पर नाके लगाकर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। वहीं अभी तक दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है, इसलिए पुलिस ने किसी तरह का कोई मामला भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जब शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई को तेज कर दिया जाएगा।