फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 16 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
शहर में दो जगहों पर आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस दौरान दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। दोनों ही मामलों में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर गोल मार्केट स्थित मैक्सिमम क्लीनिक के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में वीरवार दोपहर बारह बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त क्लीनिक में मौजूद डा. मनीष मनचा ने दमकल विभाग को सूचित किया और मौजूद सभी लोगों को क्लीनिक से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरे में रखी एलसीडी टीवी, पंखा, लकड़ी की अलमारी, ऐसी सहित कमरे में रखी सारी चीजें जल कर राख हो गई। क्लीनिक मालिक डा. मनीष मनचा ने कुल डेढ़ लाख के करीब का नुकसान बताया है। दूसरा मामला त्रिकुटा नगर इलाके का है। वहां वीरवार सुबह छह बजे एक आवासीय कालोनी में स्थित घर की लाबी में लगे एसी की वजह से शार्ट सर्किट हो गया। घर में मौजूद सभी लोग आनन फानन में अपनी जान बचा घर से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के मालिक गुरदीप सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में ऐसी, बेड, अलमारी सहित कुल पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed