{"_id":"5a075e564f1c1bce408b6146","slug":"21510432342-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद कश्मीर की बात गलत, पीओके पाकिस्तान का: फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद कश्मीर की बात गलत, पीओके पाकिस्तान का: फारूक
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला ने फिर बिगड़े बोल बोले। कहा कि पीओके पाक का है। अगर भारत कश्मीर के पीओके वाले हिस्से को अपना बताता है तो वह फिर समझौते की बात क्यों नहीं करता। इसे वह क्यों भूल जाता है। साफ शब्दों में कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास है वह उनका है और जो यहां है वह हिंदुस्तान का है। चाहे कितनी भी जंगें क्यों न लड़ लें, यह बदलने वाला नहीं है। बातचीत करनी चाहिए ताकि दोनों मुल्कों के लोग शांति से जी सकें। दोनों हिस्सों के लोगों को स्वायत्तता का अधिकार दिया जाना चाहिए।
शनिवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ताकार का कश्मीर दौरा कामयाब रहा या नहीं इसका जवाब केवल दिनेश्वर शर्मा ही दे सकते हैं। लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि उन्होंने यहां आकर बातचीत की है तो इससे ही मसले का हल नहीं निकाला जा सकता। यह मसला दोनों मुल्कों के बीच का है। भारत सरकार को कश्मीर के आवाम के साथ-साथ पाकिस्तानी सरकार से बात करनी होगी क्योंकि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के पास भी है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आजादी कोई विकल्प नहीं संबंधी हाल ही के बयान पर कहा कि आजादी का कोई मामला है ही नहीं। हम लोग तीनों ओर से घिरे हुए हैं। एक तरफ से चीन है, एक तरफ से पाकिस्तान है और एक तरफ से हिंदुस्तान है। तीनों के पास एटम बम है और हमारे पास अल्लाह के सिवाय कुछ भी नहीं है। कहा कि जो लोग आजादी की बात करते हैं वह गलत हैं। हिंदुस्तान ने हमारे साथ अच्छा सलूक नहीं किया है। हिंदुस्तान ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। आज के मौजूदा हालातों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों के साथ अत्याचार किया गया और आज जो हालात बने हुए हैं उनके पीछे यही कारण है। हमारा अधिकार है और हमें आंतरिक स्वायत्तता का अधिकार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हुर्रियत पर सवाल टाल गए
हुर्रियत पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हुर्रियत अपना आप खुद जाने। डॉ फारूक हुर्रियत का हिस्सा नहीं है।