फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अज्ञात व्यक्ति के हमले में दुकानदार घायल

अज्ञात व्यक्ति के हमले में दुकानदार घायल

Mon, 17 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति के हमले में दुकानदार घायल
सांबा। सपवाल अड्डे पर आज सुबह दुकान खोलने आए एक मिठाई की दुकान मालिक पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले के अनुसार दुकान मालिक इंद्र चौधरी (60) पुत्र रामजी दास निवासी सपवाल रोजाना की तरह सुबह चार बजे अपनी मिठाई की दुकान खोलने आया था। जैसे ही भट्ठी जलाने के लिए झुका तो पहले से छिप कर बैठे हमलावर ने हथियार से उसकी गर्दन, कंधे व सीने पर कई वार कर दिए और मौके से भाग खड़ा हुआ। किसी तरह दुकानदार नजदीक ही अपने घर पहुंचा। इसे खून से लहूलुहान देख कर परिवार के लोग घबरा गए। गाड़ी में डाल कर जिला अस्पताल सांबा ले गए। यहां इसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने इसे जीएमसी रेफर कर दिया। वहां से उसके परिजन अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां इसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। सपवाल पुलिस चौकी प्रभारी नीरज रमोत्रा ने बताया कि आरपीसी की धारा 307, 452, आमर्स एक्ट 34 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed