फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत

पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत
शुक्रवार की सुबह उजाला होने से पहले ही पाकिस्तानी सेना द्वारा बालाकोट सेक्टर में शुरू की गई भारी गोलाबारी से बालाकोट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण दोपहर तक भूखे-प्यासे अपने घरों में बंद रहे। दोपहर बाद गोलाबारी थमने के बाद कुछ लोग हिम्मत कर बाहर निकले और भोजन आदि की व्यवस्था की। हालांकि इस दौरान भी लोगों को डर सताता रहा कि न जाने कब पाक सेना फिर गोलाबारी शुरू कर दे।
विज्ञापन

पिछले तीन दोनों में दो बार पाक सेना द्वारा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की गई है। इससे परेशान बालाकोट क्षेत्र के ग्रामीणों आशिक हुसैन, मोहम्मद इद्रीस, अकबर हुसैन, शराफत बी आदि का कहना है कि पाक सेना ने इस बार हमें रमजान के महीने में भी ठीक से न सहरी ही खाने दी और न इफ्तारी ही करने दी। पिछले तीन दिनों में जिस प्रकार पाक सेना ने हमारे गांव को निशाना बना कर गोलाबारी कि है हमें तो ऐसा लगने लगा है कि अब हमारा बचना ही मुश्किल है। पाक सेना जिस प्रकार 120एमएम के मोर्टार दाग रही है, वह जहां गिर रहे हैं भारी तबाही मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed