{"_id":"59a1c7eb4f1c1bce318b484b","slug":"181503774699-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में युवक पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में युवक पर घर में घुसकर हमला
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
शहर के ज्यूल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घायल युवक को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
अमन शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को कुछ लोग घर में घुस आए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बचने के लिए उसने अपना वायां हाथ ऊपर किया और इस पर टोका मार दिया। हमला होने के बाद जब युवक चिल्लाया तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इतने में आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने इसके बारे पुलिस को सूचित किया और युवक को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।