फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पंचायत चुनाव की नई प्रक्रिया पर रोष

पंचायत चुनाव की नई प्रक्रिया पर रोष

Tue, 09 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की नई प्रक्रिया पर रोष
अरनिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की नई प्रक्रिया से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों की मांग है कि पंच व सरपंच के चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए एक ही प्रक्रिया अमल में लाई जाए। पंच के जरिए सरपंच का चुनाव होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार के पंचायत चुनाव में पंचों द्वारा सरपंच चुनने की प्रक्रिया के निर्णय से अधिकतर गांवों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था से गांवों में भ्रष्टाचार बढ़ेगा और कोई भी सरपंच अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगा। पूर्व सरपंच जगदीश राज, रघुवीर सिंह, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, मेलाराम, पूर्ण चंद, बाबू राम, गुरिंदर सिंह ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के करीब 18 माह बाद गठबंधन सरकार चुनाव तो करा रही है और हम इस का स्वागत भी करते हैं मगर नई व्यवस्था के तहत 73 वें एक्ट को दर किनार करके पंचों द्वारा सरपंचों को चुने जाने से लोगों को काफी आपत्ति है। इससे केंद्र द्वारा पंचायतों को मिलने वाला फंड तो मिलता रहेगा मगर विकास नहीं हो पायेगा। हर पांच-छह माह के बाद पंच किसी एक पंच से मोटी रकम लेकर समर्थन वापस ले लेगा।
विज्ञापन

हालांकि नई व्यवस्था के तहत पंचों की अहमियत व कीमत जरूर बढ़ जाएगी मगर लोगों की हालत खराब हो जाएगी। इसके अलावा मतदाता को पता ही नहीं चलेगा कि वो किस सरपंच के लिए मतदान कर रहा है। मात्र पंच का ही पता रहेगा। लोगों का कहना है कि पंचायती चुनाव आपसी भाई चारे का प्रतीक माना जाता है मगर नई व्यवस्था के तहत सरकार पंचायतों को भी भ्रष्टाचार की दल दल में धकेल रही है जो हमें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed