फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   परीक्षा परिणाम जानने को छटपटाते रहे बच्चे

परीक्षा परिणाम जानने को छटपटाते रहे बच्चे

Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जानने को छटपटाते रहे बच्चे
उधमपुर/पंचैरी। उधमपुर जिले के विंटर जोन का आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को ही घोषित हो गया, लेकिन पंचैरी शिक्षा जोन को इसका पता दूसरे दिन चला। शिक्षा विभाग और डाइट ने परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। इस कारण विद्यार्थियों में शिक्षा विभाग और डाइट के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

पंचैरी विंटर जोन के आठवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम डाइट की तरफ से सोमवार को घोषित किया गया था। उधमपुर में चिनैनी, पंचैरी और मोंगरी तहसील विंटर जोन में है। सोमवार को परीक्षा परिणाम के केवल चिनैनी शिक्षा जोन में पहुंचाया गया। पंचैरी शिक्षा जोन में परीक्षा परिणाम नहीं पहुंचा। सोमवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों को पता तो चल गया कि डाइट ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है तो बच्चों में छटपटाहट बढ़ गई। सोमवार को दिन भर इंटरनेट व फोन के जरिये पता लगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग प्रयास में विफल रहे। मंगलवार को जेडईओ पंचैरी का कार्यालय खुला तो विद्यार्थी और शिक्षक परीक्षा परिणाम की जानकारी लेने के लिए पहुंचे, लेकिन जेडईओ के पास भी परिणाम मौजूद नहीं था। विद्यार्थी की चिंता दुगनी हो गई। उधमपुर में किसी से संपर्क कर विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम का पता लगाया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाना डाइट व शिक्षा विभाग का काम है, लेकिन किसी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। जेडईओ भी केवल मूकदर्शक बन कर विद्यार्थी को भटकते हुए देख रहे थे। मंगलवार को दिन निकल गया, लेकिन पंचैरी में परीक्षा परिणाम नहीं पहुंचा है। दूरदराज ग्रामीण इलाकों में तो अब कई विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी नहीं है। यह सब शिक्षा विभाग व डाइट की लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed