{"_id":"5a4153f04f1c1b8d698c3cb1","slug":"151514230768-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली न बनने से लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली न बनने से लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 13 के लोगों का गुस्सा सोमवार को वार्ड की गली नालियों की खस्ता हालत के विरोध में नगर परिषद के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्ड में गंदगी का आलम है और पिछले कई महीनों से लोग नगर परिषद के अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए कह चुके हैं लेकिन कोई भी इसे हल नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड की गलियों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिस कारण गलियों में गड्ढों की भरमार है और आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि वार्ड में पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियां अब जमींदोज हो चुकी है और इस समय पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। जरा सी बारिश होने के कारण पानी गलियों में जमा हो जाता है और लोगों को घरों ेस बाहर आना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि दो बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के कारण आज ऐसी स्थिति बनी है। लेकिन नगर परिषद को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह उग्र रुख अपनाएं।