फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को 25 साल कैद की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को 25 साल कैद की सजा

Tue, 14 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को 25 साल कैद की सजा
रियासी। प्रिंसिपल सेशन जज एसआर गांधी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को पच्चीस-पच्चीस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा इस अपराध में साथ देने वाली महिला को तीन साल की कैद हुई है। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मई 2015 में केस दर्ज करवाया था। इसमें कहा गया था कि उसकी बेटी को गांव में रहने वाली एक महिला जंगल में लकड़ियां लाने के लिए साथ ले गई। आरोप लगाया कि उस महिला ने फोन कर सुनील कुमार उर्फ बलवंत तथा सतपाल उर्फ मथ्था को वहां बुला लिया। इसके बाद दोनों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों ने पीड़िता को घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला को जमानत मिल गई थी। सरकारी वकील राशि बडू ने इस केस की पैरवी की। इसके बाद कोर्ट ने दोनों युवकों को पच्चीस-पच्चीस वर्ष की कैद तथा दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने की सूरत में एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। महिला को तीन वर्ष की सजा तथा पांच हजार का अर्थदंड लगाया है। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले की पूरी सुनवाई के बाद गांधी ने पाया कि जिस नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। वह शारीरिक रूप से कष्ट तो झेलती है, लेकिन मानसिक तौर पर उसे ज्यादा प्रताड़ना मिलती है। ऐसे मामले के दोषियों को खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात उन्होंने कही। इसी के तहत उन्होंने तीनों आरोपियों को 25-25 साल की कैद की सजा के साथ जुर्माना भी लगाया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed