फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   3.25 करोड़ में गुज्जर बक्करवाल समुदाय की लड़कियों के लिए बनेगा हास्टल

3.25 करोड़ में गुज्जर बक्करवाल समुदाय की लड़कियों के लिए बनेगा हास्टल

Fri, 22 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
3.25 करोड़ में गुज्जर बक्करवाल समुदाय की लड़कियों के लिए बनेगा हास्टल
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बली गांव में वीरवार को ट्राइवल अफेयर्स मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने गुज्जर-बक्करवाल लड़कियों के गर्ल्स हास्टल की नींव रखी। हास्टल के निर्माण पर 3 करोड़ 25 लाख की लागत आएगी। इस अवसर पर विधायक पवन गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नींव रखने के बाद मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि इस हास्टल में गुज्जर-बक्करवाल समुदाय की लड़कियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसमें रहने के साथ खेल व मनोरंजन के भी कई प्रकार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ पिछडे़ समुदाय के लोगों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के जरिये इन समुदाय के विकास पर विशेष तौर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा से ही इनको आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। विधायक ने मंत्री के सामने उधमपुर में लड़कियों के लिए हास्टल बनाने की मांग रखी, जिसे मंत्री ने कबूल करते हुए कहा कि जल्द ही हास्टल बनाया जाएगा, जिसमें लड़कियों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद ग्रामीण इलाकों से पहुंचे शिष्टमंडल ने अपनी परेशानियों को मंत्री के सामने रखा और मंत्री ने मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि इस हास्टल के बनने के बाद गुज्जर-बक्करवाल समुदाय की लड़कियों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डायरेक्टर ट्राइवल अफेयर्स मोहम्मद रफी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed