फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कांग्रेस खेमे को एक ओर झटका

कांग्रेस को गुजरात और हिमाचल के पहले यहां लगा था तगड़ा झटका

Mon, 18 Dec 2017 09:40 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस खेमे को एक ओर झटका
कांग्रेस - फोटो : self

कठुआ/बनी। कांग्रेस में वापसी न होने पर पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने रविवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) में शामिल होने का ऐलान कर दिया। पूर्व में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में वित्त समेत कई महत्वपूर्ण महकमों के मंत्री रहे प्रेम सागर अजीज को कांग्रेस ने जुलाई 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप बाहर कर दिया था।

विज्ञापन


अजीज ने साफ किया कि नेशनल कांफ्रेंस क्षेत्रीय पार्टी है और वर्तमान में सभी को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को शेर ए कश्मीर भवन जम्मू में वह नेकां में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले ढाई साल में अजीज ने कई बार कांग्रेस में फिर शामिल होने की मंशा जताई। यहां तक कि इन वह कांग्रेस के लिए जनाधार जुटाने में लगे रहे। पार्टी से सकारात्मक पहल न दिखने पर आखिरकार उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीज दो बार राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके हैं। बनी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में विजयी होने के बाद पीडीपी कांग्रेस गठबंधन सरकार के मंत्रालय में कई अहम ओहदों पर भी रहे।

सूत्रों के अनुसार मीर खेमा फिलहाल उन्हें पार्टी में वापस लेने पर कोई फैसला नहीं ले पाया। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के हस्तक्षेप के बाद भी अजीज को पार्टी में नहीं लिया गया।

अंतत: पिछले दिनों वह नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आए। तब से उनकी नेकां में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। बीते दिनों ही पार्टी के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला, प्रांतीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनका नेकां में शामिल होना तय हो गया था।


प्रेम सागर अजीज ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि उन्होंने 45 साल कांग्र्रेस को दिए, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें वापस न लिए जाने से वह आहत हैं। उन्होंने बताया कि 1972 से वह कांग्रेस के साथ ही थे और हर पड़ाव पर पार्टी का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed