{"_id":"5a31802d4f1c1b156b8bc0fc","slug":"15131936584-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन थमी बारिश और बर्फबारी, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन थमी बारिश और बर्फबारी, लोगों ने ली राहत की सांस
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ।
बुधवार को जिले में चौथे दिन वर्षा और बर्फबारी थम गई, हालांकि इस दौरान दिन भर आसमान पर
बादल छाए रहने के कारण कहीं भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम साफ होने से निचले क्षेत्रों में बसने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहे वाले लोगों की परेशानियां आज भी बरकरार रहीुं, क्योंकि अधिकतर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क आज भी बहाल नहीं हो पाया। इसके चलते मौसम साफ होने पर लोगों को जरूरी कामों के लिए पैदल ही कई किलोमीटर दूर चलकर जाना पड़ा।
गौरतलब है कि जिले में शनिवार देर रात्रि से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी थी, जो कि मंगलवार देर रात्री तक बदस्तूर जारी रही। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ कर रह गई थी। बुधवार सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बंद हो गया। इसको देखते हुए पिछले चार दिनों से घरों में बंद लोगों ने जरूरी कार्यों के लिए कसबों एवं शहरों का रुख किया। इस बीच बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने जहां अपने घरों की छतों पर जमा बर्फ हटाने का काम शुरू किया। वहीं जिन लोगों को जरूरी कामों के लिए कहीं दूसरे स्थानों पर जाना था। वह दोपहर तक वाहनों की आवाजाही बहाल होने का इंतजार करते रहे परन्तू उंचाई वाले क्षेत्रों में यातायात बहाल न होने पर ऐसे लोगों ने पैदल ही जरूरी कार्यों हेतू जाना शुरू कर दिया। जिसका नजारा जिले के डोगरियां,पोशाना और पनाड़ आदि क्षेत्रों में बर्फ के बीच लोगों को पैदल आते जाते देखने पर मिला। उधर जिले में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते आज मौसम साफ होने पर भी हर तरफ भारी ठंड का प्रकोप बना रहा।