{"_id":"5a2edff94f1c1bd1408bc64d","slug":"15130215724-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा चरण एक परियोजना का काम फिलहाल रोकने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा चरण एक परियोजना का काम फिलहाल रोकने पर बनी सहमति
Updated Tue, 12 Dec 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
कठुआ/बनी।
बनी कसबे के नजदीक प्रस्तावित दस मेगावॉट की सेवा चरण एक पनबिजली परियोजना को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद इसे फिलहाल के लिए आगे न बढ़ाए जाने का फैसला सर्वसहमति से लिया गया। बनी में प्रस्तावित बैठक सोमवार को हुई जिसमें जम्मू कश्मीर एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के इंजीनियर और बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे।
एसडीएम कार्यालय बनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बनी विधायक जीवनलाल ने की। उन्होंने लोगों से सेवा चरण एक पनबिजली परियोजना को लेकर सुझाव और आपत्तियां बताने को कहा। जिसके बाद बैठक में बनी प्रापर के लोगों ने परियोजना को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इससे बनी कसबे की खूबसूरती प्रभावित होगी जिससे पर्यटन को भी भारी नुक्सान होना तय है। उन्होंने बताया कि सेवा दरिया के पानी को कसबे से पहले ही डायवर्ट करने से पानी का बहाव कम होगा जिससे गंदगी भी बढ़ जाएगी और कसबे में पानी का संकट भी बढेगा। विकास के नाम पर कसबे के महत्व से समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं बनी विधायक ने लोगों की मांग को देखते हुए सेवा चरण एक पनबिजली परियोजना का काम आगे न बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को आपत्ति है तो ऐसा नहीं होगा। वहीं मौके पर ही उन्होंने चांदल के नजदीक सेवा दरिया और दुलंगल के नजदीक खाद नाले पर मिनी हाइडल परियोजनाओं की संभावनओं पर निष्पादन एजेंसी को काम करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसडीएम बनी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।