फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   गोलाबारी के कारण शादी के लिए नहीं मिलते रिश्ते

गोलाबारी के कारण शादी के लिए नहीं मिलते रिश्ते

Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोलाबारी के कारण शादी के लिए नहीं मिलते रिश्ते
पुंछ। जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग से आगे बसे गांव नूरकोट, नक्कर कोट के ग्रामीणों मोहम्मद बशीर, मोहम्मद अयूब, हसन दीन आदि का कहना है कि उनके इलाकों में अक्सर पाक गोलाबारी करती है। लोगों का कहना है कि हमारे बाप दादा इसी क्षेत्र में बसते थे। हमने भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली हर जंग में अपनी सेना का साथ दिया और सेना भी हमेशा हमारा साथ देती है। हमें अपना सच्चा साथी और देश का पहरेदार बता कर सम्मान देती है। लेकिन काफी समय से पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर आए दिन की जाने वाली भारी गोलाबारी के चलते जहां हम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी हमारे बच्चों की शादियों के लिए रिश्ते न मिलना है। इससे आज हमारे गंाव में कई नौजवान युवक-युवतियों की शादी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अब हम लोग जहां भी रिश्ता मांगने के लिए जाते हैं, आगे वाले कहते हैं नहीं हमें आपके यहां शादी नहीं करना है। आपके गांव में अक्सर गोलाबारी होती रहती है। वहां पर जान का खतरा रहता है। अगर हम अपने बेटे या बेटी की शादी आपके गांव में करेंगे तो उनके बच्चों का क्या भविष्य होगा। आपके वहां तो न स्कूल ही खुलते हैं और न ही बच्चे खुले में अपनी मर्जी से खेल सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से उनके गांवों में बाहर से कोई बारात नहीं गई है। हां एक दो खुशनसीब युवक हैं, जिनको गांव में ही बसने वाले चाचा ताऊ की बेटियों के साथ रिश्ते मिल गए और उनकी शादी हो गई है। बाकी युवाओं की शादियों पर नियंत्रण रेखा पर चल रहे हालात ने पहरा बिठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed