{"_id":"5a4a93134f1c1bc45b8bf315","slug":"141514836755-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाक ने दिगवार सेक्टर में चार घंटे तक की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाक ने दिगवार सेक्टर में चार घंटे तक की गोलीबारी
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पाक सेना ने रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक जिले के दिगवार सेक्टर में चार घंटे भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से नूरकोट स्थित मसजिद को काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब 12.30 बजे पाक सेना ने दिगवार क्षेत्र के नूरकोट, नक्कर कोट, तुगलू और बांडी क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलीबारी शुरू की।
इसके कुछ ही पलों के बाद पाक सेना ने मोर्टार भी दागने शुुरू कर दिए। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए पाक सेना की चौकियों पर गोले दागनेे शुरू कर दिए। इससे रात 1.30 बजे से दोनों तरफ से गोलाबारी होने लगी, जिसकी आवाजें सुबह 4.30 बजे तक पुंछ नगर में भी सुनाई देती रहीं।
विज्ञापन
पाक सेना की इस गोलाबारी के दौरान गांव नूरकोट और तुगलू गांव में पाक सेना के कई गोले गिरे। एक गोला मस्जिद के पास आकर फटा, जिससे मस्जिद को काफी नुकसान हुआ हैं।
सूत्रों का कहना है कि पाक सेना द्वारा दिगवार के बांडी क्षेत्र से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए गोलाबारी शुरू की गई थी, परंतु भारतीय सेना की चौकसी और तुरंत जवाबी कार्रवाई के चलते पाक सेना की नापाक हरकत नाकाम रही। उधर इस गोलाबारी से क्षेत्र के लोग रात भर डरे सहमे रहे।