फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   एसबीएम इंप्लाइज का सचिवालय मार्च विफल पुलिस ने बरसाई लाठियां

एसबीएम इंप्लाइज का सचिवालय मार्च विफल पुलिस ने बरसाई लाठियां

Wed, 27 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
एसबीएम इंप्लाइज का सचिवालय मार्च विफल पुलिस ने बरसाई लाठियां
जम्मू। साक्षर भारत मिशन इंप्लाइज फोरम (एसबीएमईएफ) ने मंगलवार को प्रेस क्लब से मांगों को लेकर रैली निकाली। इस बीच डोगरा चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जबरन आगे बढ़ने पर पुलिस को उन पर सख्ती बरतनी पड़ी, इस दौरान कुछ कर्मियों पर लाठी भांजी गई। इसमें 10 से 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इसमें पांच को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया। 25 महिलाओं को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के अध्यक्ष इश्फाक अहमद शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2009 में स्टेट लिटरेसी मिशन (एसएलएमए) के तहत चयन हुआ था। कर्मचारी सात साल से कार्य कर रहे उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारी तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी आधार कार्ड ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, सीएपीडी और अन्य कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस के साथ हुई झड़प मेें 25 महिलाओं के साथ अन्य कर्मियों को भी चोटें आईं। झड़प में फोरम के अध्यक्ष इश्फाक अहमद शाह और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस की ओर से तालाब तिल्लो एसआई सुमित शर्मा भी घायल अवस्था में जीएमसी पहुंच थे। फोरम ने सरकार को 31 दिसंबर तक मांगे मानने का समय दिया है। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed