फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   लौट आओ माजिद, मुझे गोली मार कर चले जाओ

लौट आओ माजिद, मुझे गोली मार कर चले जाओ

Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
लौट आओ माजिद, मुझे गोली मार कर चले जाओ
श्रीनगर। फुटबाल खिलाड़ी से आतंक की राह थामने और दक्षिणी कश्मीर में लश्कर के नए पोस्टर ब्वाय के रूप में उभरे आतंकी माजिद इरशाद खान की मां उसके घर लौटने का इंतजार कर रही है। परिवार वाले उसकी घर वापसी चाहते हैं। उनका कहना है कि उसका ब्रेन वाश किया गया है जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेटे को कह रही हैं कि लौट आओ। यदि जाना है तो वह उसे भी एक गोली मार दे और चला जाए। माजिद ने कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के जनाजे में बुधवार को शामिल होकर राइफल से गोलियां चलाकर सलामी भी दी थी। अनंतनाग जिले के सादिकाबाद के माजिद के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में काफी अच्छे अंक आए थे। उसे फुटबाल खेलना काफी पसंद था। वह नौवीं कक्षा में अनंतनाग के क्रिकेट और फुटबाल क्लब का हिस्सा बन गया था। उसे बेहतरीन गोलकीपर माना जाता था। परिवार वालों को बेटे के आतंकी बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर एके 47 के साथ वायरल हुई तस्वीर से हुई। इसके बाद सरकारी कर्मचारी पिता इरशाद अहमद को हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि माजिद अपने एक दोस्त की वजह से आतंकी बना। उसका दोस्त यावर निसार जुलाई में एक आतंकी गुट से जुड़ गया था। एक महीने बाद ही उसे सुरक्षा बलों ने मार गिराया। वह अपने दोस्त के मौत से इतना दुखी हुआ कि वह भी आतंकी संगठन में शामिल हो गया। आईजी ने कहा कि पुलिस ने भी माजिद जैसे लड़को के वापस लौटने में मदद देने का फैसला किया है। जो हाल फि लहाल के दिनों में आतंकी संगठनों में शामिल हुए उनके वापस आने में मदद देने को तैयार हैं। एनकाउंटर के दौरान भी जो स्थानीय आतंकी सरेंडर करेगा उसे बचा लिया जाएगा। पिछले सप्ताह उसने अपने घर के बाहर एक दुकानदार को अपने बाइक की चाबी थमाई और गायब हो गया। शाम को उसकी मां आयशा बेगम उसका बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान था, क्योंकि बेटा हर दिन अपने पिता से पहले ही घर लौट आता था। माजिद के पिता का कहना है कि परिवार को आतंकी बनने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उससे लौट आने की गुजारिश की। आईजी मुनीर खान के मुताबिक इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि माजिद फुटबाल खिलाड़ी था या कुछ। हम बस चाहते हैं कि वह लौट आए। माजिद के एक दोस्त ने फेसबुक पर लिखा- आज मैंने तुम्हारी मां और अब्बू को देखा। वे पूरी तरह से टूट चुके हैं। प्लीज लौट आओ। इस तरह अपने मां-बाप को मत छोड़ो प्लीज वापस आ जाओ। तुम अपने मां-बाप की इकलौती उम्मीद हो। वह तुमसे बिछुड़ना नहीं सह पाएंगे। जब मैंने उन्हें देखा तब वह रो रहे थे। प्लीज माजिद उनके लिए लौट आओ। हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed