फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बिजली गुल होने से लोगों को हुई परेशानी

बिजली गुल होने से लोगों को हुई परेशानी

Sun, 09 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होने से लोगों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महानपुर।
महानपुर सब स्टेशन के पैनल में तकनीकी खराबी आने से शनिवार लोगों को दिनभर बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली बमुश्किल दोपहर तीन बजे बहाल हो पाई। इस दौरान इलाके की बीस हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यह नई बात नहीं है। इस पैनल के ओवरलोड होने से आए दिन तकनीकी खराबी के चलते बिजली गुल होने का सिलसिला जारी है।

स्थानीय निवासी नरेश शर्मा, हिम्मत मेहरा, जितेंद्र सिंह, बिट्टू राम आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई साल पहले महानपुर की आबादी को देखते हुए सब स्टेशन स्थापित किया गया था और आज कई गुणा आबादी बढ़ चुकी है। अधिकारियों के साथ साथ उपमुख्यमंत्री को भी मुलाकात कर पैनल बदले जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई हल नहीं किया गया है। हालत यह है कि आए दिन पैनल खराब हो जाता है और लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। गरमी और उमस में बिजली की अतिरिक्त कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पैनल को बदला जाए और इसे अपग्र्रेड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed