फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार घायल

कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार घायल

Tue, 12 Dec 2017 06:42 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार घायल
Accident
उधमपुर/जिब। डोडा से जम्मू की तरफ जा रही आल्टो कार अचानक उधमपुर के मांड क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क पर फिसल कर पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में उसमेें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टिकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जम्मू की तरफ जा रही आल्टो कार नंबर (जेके06-4191) मांड क्षेत्र में फिसल गई, जिससे कार में सवार नियाज (65) पुत्र लालदीन, मेहजबीन (55) पत्नी नियाज अहमद, शफिया (70) पत्नी बशीर अहमद और राहिल (22) पुत्र एजाज अहमद सभी निवासी डोडा घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed