फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जंगल में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

जंगल में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 26 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जंगल में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
हीरानगर। थाना राजबाग के अंतर्गत पड़ने वाले जसरोटा किला के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की जेब से अंग्रेजी में लिखा एक लेटर भी मिला है जिसमें उसने उसके पते की जांच न करने और जिला कठुआ में ही उसका अंतिम संस्कार करने की बात लिखी है।

पुलिस के अुनसार करीब डेढ़ महीना पूर्व इसी स्थान पर एक लावारिस बाइक मिली थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया था। उसके कुछ दिन बाद ही एक व्यक्ति जो श्रीनगर का रहने वाला था उसने राजबाग पुलिस से संपर्क कर बरामद की बाइक ली थी। पुलिस ने बताया कि बाइक मालिक ने बताया कि उससे बाइक एक व्यक्ति ने जो तमिलनाडु का रहने वाला था और लेह जाने के लिए उससे उससे किराए पर ली थी। लेकिन उसने बाइक किराए पर लेने के बाद उसे फोन कर इसकी जानकारी दी थी कि उसकी बाइक राजबाग के जंगलों में है। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे बाइक सौंप दी थी। सोमवार को वन विभाग द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य में बतौर लेबर काम कर रहे लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed