{"_id":"5a415d4f4f1c1ba7668bc272","slug":"11514233167-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी का रेंज बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी का रेंज बढ़ाया
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पिछले कई महीनों से जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही पाकिस्तानी सेना ने अब अपनी गोलाबारी का रेंज बढ़ाना शुरू कर दिया है।
शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में एक गोला शाहपुर बी निवासी मुनीर हुसैन के कच्चे मकान की छत पर गिरा, जिससे कमरे में काफी सामान बर्बाद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि यह पहला मोका है जब शाहपुर बी में पाकिस्तान के गोले गिरे हैं। जब 1992 में कीरनी का आपरेशन चला था, तब भी यहां से काफी दूर नंगाली और चंड़क गांव में भी गोले गिरते थे, लेकिन यहां नहीं गिरते थे। गांव शाहपुर बी निवासी नजाकत हुसैन और मुनीर हुसैन का कहना है कि हमें लगता है इस बार पाकिस्तानी सेना ने अपनी गोलाबारी का रेंज काफी बढ़ा दिया है। अब तो हमें इस बात का डर सताने लगा है कि अगर रविवार की तरह आगे भी पाक सेना ने इलाके में गोलाबारी की, तो न जाने कितनी जाने चली जाएंगी, क्योंकि आम दिनों में हमारे सभी लोग दिन के समय घरों के आस पास खेतों में काम कर रहे होते हैं। बच्चे भी स्कूलों के मैदान में पढ़ाई कर रहे होते हैं और उस समय अगर गांव में एक भी गोला गिरता है, तो कई जानें जा सकती हैं।