{"_id":"5957f6364f1c1b262d8b4c6f","slug":"111498936886-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टक्कर में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टक्कर में एक की मौत, एक घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाडी ब्राह्मणा। इलाके के बीरपुर में यानिवार देर शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठे युवक की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वंश कोहली पुत्र कमल कोहली निवासी रिहाड़ी कालोनी अपने दोस्त करतार चंद के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे बाजार से थोड़ी आगे इलाके में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पीछे बैठा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।