{"_id":"5a69a5a04f1c1bd34b8b4d79","slug":"zee-lit-fest-2018-shashi-tharoor-detained-at-jaipur-airport-for-35-minutes-for-keeping-pistol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर अपने साथ ले आए पिस्टल, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशि थरूर अपने साथ ले आए पिस्टल, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्व विदेश मंत्री शशि थरूर को आज एयरपोर्ट पर उनके पास मिली एक पिस्टल के कारण सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शशि थरूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने दिल्ली से फ्लाइट में जयपुर पहुंचे। यहां डॉ.शशि थरूर को सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
थरूर अपने पास लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे। मगर उन्होंने इसे बैगेज में ही रखवा लिया और एयरपोर्ट से बाहर निकल पड़े। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय जब उनके बैगेज की जांच की जा रही थी तो मशीन में एक पिस्टल दिखाई दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और तुंरत थरूर को रोक लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने थरूर को करीब 35 मिनट के लिए एयरपोर्ट परिसर में ही रोक लिया और यहां औपचारिक पूछताछ के बाद उन्हें आयोजन स्थल की ओर रवाना किया गया।

Trending Videos
एस्कॉर्ट के साथ अलग से सौंपी जाती है पिस्टल
फाइल फोटो
जानकारों के अनुसार, यदि सुरक्षा कारणों के चलते कोई अपने पास पिस्टल रखता है तो उसे अपनी पिस्टल एस्कॉर्ट के साथ अलग से सौंपनी होती है। जबकि थरूर अपने सामान के साथ ही पिस्टल लेकर फ्लाइट में चढ़ गए। गौरतलब है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक डॉ.शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके कारण वो अपने साथ में लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं।