{"_id":"59197dad4f1c1bcc3bf229d2","slug":"youth-congress-protest-against-state-government-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर प्याज फैलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
सरकार बदलने तक की ताकत रखने वाला प्याज किसानों को रुला रहा है। इस बार बम्पर फसल होने से किसानों को उनकी लागत के हिसाब से भी मूल्य नहीं मिल रहा। ऐसे में प्याज के समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की मांग राजस्थान में तेज हो गई है।
राजस्थान में प्याज की इस बार बम्पर फसल हुई है। ऐसे में मंडियों में प्याज एक से दो रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से किसान बेचने पर मजबूर है। जबकि किसानों का कहना है कि प्याज की लागत मूल्य पांच से छह रुपए प्रति किलोग्राम है। हालात यह बताए जा रहे है कि एक या दो रुपए में भी प्याज के खरीददार नहीं मिल रहे।
ऐसे में समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गए है। सोमवार को यूथ कांग्रेस ने किसानों के पक्ष में जोधपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्याज को सड़क पर डाल दिया। प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से ही पुलिस जाब्ता भी इस दौरान तैनात कर रखा था। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।