{"_id":"59181c234f1c1b34308509d2","slug":"yoga-sessions-organized-for-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे: मदर्स ने कहा आई एम ए फिट मॉम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे: मदर्स ने कहा आई एम ए फिट मॉम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
योग करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल मदर्स डे के अवसर पर जयपुर के सेंट्रल पार्क में मदर्स के लिए निःशुल्क योगा सेशन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों की लगभग 40 मदर्स ने भाग लिया था।
योग गुरू आचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने इस योगा सेशन में बेहद मनोरंजक और विस्तृत तरीके से योगा के ज्ञान एवं तकनीक सिखाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को श्वसन संबधी प्राणायाम आसन जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाती सिखाए व उनका महत्व बताया। इसके अतिरिक्त मंडूक आसन, कटिचक्र आसन, नौकासन, हास्य आसन, सिंह आसन, आदि का अभ्यास करवाया। इस योगा सत्र के आयोजन का उद्देश्य शरीर को मजबूत और मन को शांत करते हुए ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास में सुधार करना था।
इस आयोजन की रोचकता को देखते हुए सेंट्रल पार्क में घुमने आई अन्य महिलाएं भी योगा सत्र में शामिल हुई। मदर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी महिलाओं ने मां से जुड़े गीत भी गुनगुनाए। सभी प्रतिभागी मदर्स को ‘आई एम ए फिट मॉम‘ का बैज और फ्रूट जूस दिए गए।