फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Worship of Gomti river for wished to walk in the Rajsamand lake

झील पर चादर चले, इसलिए मंत्री ने लिया यह प्रण

Mon, 31 Jul 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Worship of Gomti river for wished to walk in the Rajsamand lake
राजसमंद झील में चादर चलने की कामना के लिए गोमती नदी में पूजा - फोटो : Twitter
राजस्थान के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। लोग परेशान है। सीएम वसुंधरा राजे भी हवाई दौरा कर बाढ़ ग्रस्त इलाके का जायजा ले रही है। ऐसे में एक काबिना मंत्री का प्रण खासा चर्चा में है। 
विज्ञापन


दरअसल, राजसमंद विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने गोमती नदी पर पूजा की है। उन्होंने ये पूजा-अर्चना राजसंमद झील पर चादर चलने की कामना के लिए की है। इतना ही नहीं मंत्री ने प्रण लिया है कि राजसमंद झील पर चादर चलती है तो वे कांकरोली से चारभुजा तक पदययात्रा करेंगी। उपने इस प्रण की जानकारी किरण माहेश्वरी ने ट्विटर पर दी है। 
विज्ञापन


गोमती नदी को राजसमंद झील की लाइफ लाइन कही जाती है। पिछले दिनों इस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद गोमती में भी पानी की आवक बढ़ी है। इसके चलते कुछ लोग पानी में फंस गए थें। जिने एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजसमंद झील उदयपुर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर में राजसमन्द जिले में स्थित है। 88 वर्गकिलोमीटर में फैली यह झील भारत की दूसरी सबसे बडी कृत्रिम झील है। इतिहासकारों के अनुसार, महाराणा राजसिंह ने इस झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में गोमती नदी पर बांध बनाकर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed