फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   world tour by lift at local vehicle, know why

वाहनों पर लिफ्ट मांगकर वर्ल्ड टूर कर रहा है ये दल, आखिर क्यों

Thu, 14 Dec 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
world tour by lift at local vehicle, know why
वर्ल्ड टूर के लिए निकला दल - फोटो : amar ujala
विश्व के विभिन्न देशों के नागरिकों का दल विश्व भ्रमण पर निकला है। यह दल लोगों से वाहनों पर लिफ्ट मांगकर एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर रहा है। वहीं क्षेत्र के स्थानीय लोगों के घर में बतौर मेहमान बनकर उनकी संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों के दिलों में अपनापन जगाना है।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड निवासी मिमी ने बताया कि विभिन्न देशों के दोस्तों ने मिलकर सोशल कैम्पैन के नाम से एक संस्था बनाई और सभी विश्व भ्रमण पर निकल पड़े। उन्हें भारत आने पर कई लोगों का साथ मिला और कई उनके ग्रुप का हिस्सा बनकर उनके साथ यात्रा भी कर रहे हैं। मिमी ने बताया कि वह लोगों से उनके वाहनों पर लिफ्ट मांगते हैं और किसी नियत स्थान पर पहुंच जाते हैं। यहां पहुंचने पर वह स्थानीय लोगों से उनके घर में जगह देने की गुजारिश करते हैं। यहां पर वह उनकी संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन सहित अन्य चीजें सीखते हैं और उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी श्वेता ने बताया कि सोशल कैम्पेन के सदस्यों का उत्साह देखकर वह भी उनके साथ शामिल हो गई। हालांकि, उसके परिजनों ने इसका बहुत विरोध किया, लेकिन फिर भी वह इस यात्रा पर निकली है। श्वेता ने बताया कि दुनिया और दुनिया के लोग बहुत अच्छे हैं, उनका उद्देश्य लोगों के दिलों में प्यार बनाना व बांटना है। वह अजमेर से होते हुए गोवा तक सफर करेंगे, इसके बाद थाईलैंड जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed