{"_id":"59f493ac4f1c1b6e548b96b4","slug":"world-famous-pushkar-fair-began-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का शुभारम्भ, शाम को दीपों से जगमगा उठे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का शुभारम्भ, शाम को दीपों से जगमगा उठे घाट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
दीपदान के बाद रोशनी से जगमगाता पुष्कर सरोवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का शुभारम्भ आज परम्परागत विधि विधान के साथ हुआ। पूजा अर्चना और ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
अजमेर में पुष्कर मेले का उद्घाटन संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने झंडारोहण कर किया। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी के दल ने राजस्थानी लोक धुनों के साथ सुरीला नगाड़ा वादन किया। साथ ही जर्मनी की निना ने पोई डांस, वैनेजुएला के एलन ने कांटेक्ट बॉल डांस तथा रूस की सोनाटा ने परी नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में परम्परागत राजस्थानी वेशभूषा से सजी 200 बालिकाओं ने मंगल बेला के गाान पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऊष्ट्र श्रंगारक अशोक टांक के दल ने मरुस्थली काफीले का प्रदर्शन किया।
मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिए मेला मैदान के पास ही प्रशासन एवं पुलिस के कैम्प स्थापित किए गए हैं। शाम को पुष्कर के सभी घाट पर दीपदान कार्यक्रम हुआ। इस दौरान यहां पुष्कर सरोवर के घाट रोशनी से जगमगा उठे। इसके बाद यहां महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, जिला कलक्टर गौरव गोयल और पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।