{"_id":"58ee1aec4f1c1ba368cf737f","slug":"women-murder-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा नहीं था और ससुर भी रखता था ऐसी नजर, इसलिए बहु...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा नहीं था और ससुर भी रखता था ऐसी नजर, इसलिए बहु...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में शेरगढ़ थाना इलाके के चतरपुरा गांव में 28 वर्षीय नक्कू देवी की संदिग्ध मौत हो गई। इस महिला का शव पानी के टांके में मिला। इस मामले में आरोप है कि बेटा नहीं होने से ससुराल वाले इस महिला को प्रताड़ित करते थे और ससुर भी बुरी नजर रखता था ।
मृतका के पिता इग्याराम ने शेरगढ़ थाना में ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नक्कू की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बेटियां थी। बेटा नहीं होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। ससुर रेखाराम उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था।
दस अप्रेल को उसका पुत्र खेमाराम अपनी बहन नक्कूदेवी को लेने उसके ससुराल गया तो ससुराल वालों ने पीहर भेजने से इनकार कर दिया। तब नक्कूदेवी ने बताया कि नौ अप्रेल की शाम को उसके ससुर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। खेमाराम ने परिजनों को घटना से अवगत करवाया। जिस पर इग्याराम उसने अपने दामाद को घटना की जानकारी देते हुए उसके पिता की हरकत बताई तो उसने भी पिता की गलती मानने की बजाय उसकी बेटी को ही दोषी ठहराया।
विज्ञापन
अगले दिन 11 अप्रेल को नक्कूदेवी के ससुराल से सूचना मिली कि उसने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है। जबकि नक्कू के शरीर पर चोटों के निशान थे। इग्याराम ने नक्कु के पति नेमाराम मेघवाल, ससुर रेखाराम और सास पेकूदेवी पर दहेज प्रताड़ना, हत्या व लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कराया है।