{"_id":"5a22a3df4f1c1b7a548c0a8d","slug":"woman-with-her-two-kids-found-hanging-in-chittaurgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइट ड्यूटी कर घर लौटा पति तो फंदे से झूलती मिली पत्नी और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट ड्यूटी कर घर लौटा पति तो फंदे से झूलती मिली पत्नी और बच्चे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 02 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट ड्यूटी कर घर लौटे एक होमगार्ड ने जब अपना कमरा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में उसने पत्नी और दो बच्चों को फंदे से झूलता पाया।
मामला चित्तौड़गढ़ जिले का है। जहां एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलने से मौत हो गई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, कपासन में आज होमगार्ड का जवान करणभान सिंह राठौड़ नाइट ड्यूटी कर दोपहर घर पहुंचा। इस दौरान उसके पिता ने बताया कि उसकी बहू एवं बच्चे अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले। तभी उसने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी सीमा, बेटी प्रतिभा और बेटा पान सिंह फंदे से लटका हुआ था।

कैसे लटके होंगे तीनों
suicide
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा और मामले की तस्दीक शुरू की। हालांकि अभी तक पुलिस ये पता नहीं लगा पाई है कि ये मामला सुसाइड का है या कोई। पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह कि तीनों को किसी ने मार कर फंदे पर लटका दिया, दूसरा यह कि मां ने पहले बच्चों को मारा और फिर खुद लटक गई। या फिर तीनों ने मिलकर खुदकशी की। आसपास रहने वालों से पूछताछ में सामने आया है कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था।