फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Woman Teacher Burnt By Sprinkling Petrol In Jaipur

Rajasthan: स्कूल से आ रही महिला टीचर पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, मौत

Wed, 17 Aug 2022 12:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 12:05 PM IST
सार

राजधानी के जमवारामगढ़ इलाके के रायसेन थाना एरिया में विवाहित महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग में जलती महिला चीखती-चिल्लाती रही और लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे। घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Woman Teacher Burnt By Sprinkling Petrol In Jaipur
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social

विस्तार

प्रदेश की राजधानी जयपुर के तहत आने वाले जमवारागढ़ इलाके में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहित महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जाने से मारने का मामला सामने आया। विवाहिता को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। पांच से अधिक लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। फिलहाल, महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से पहले महिला ने अपने बयान में कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ जैसी घटना भी हुई थी, जिसका उसने विरोध किया था। परिजनों के मुताबिक, 10 अगस्त को महिला स्कूल से पढ़ा कर आ रही थी। उसी दरम्यान रास्ते में ही कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वो तड़पती रही, लेकिन...
आरोपियों से बचने के लिए महिला पड़ोसियों के घर में छुप गई थी। लेकिन बदमाशों ने घर में छुपे हुए लोगों को भी महिला को बाहर नहीं निकालने पर जान से मारने की धमकी दे डाली थी। आग में जली महिला को गंभीर घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों की मानें तो महिला ने पड़ोस में रहने वाले लोगों को रुपए उधार दिए थे। रुपयों को वापस मांगने की बात पर विवाद चल रहा था। रुपए वापस नहीं लौटाने की नीयत से आरोपी महिला के साथ पहले भी मारपीट कर चुके थे। इससे पहले महिला ने रायसेन पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


बताते चलें, महिला के जलने का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो से पुलिस की किरकिरी हो रही है। मामले में जमवारामगढ़ डीएसपी ने बताया, महिला के परिवार और पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले भी आपस में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed