{"_id":"59c9f8bb4f1c1bd7538b4767","slug":"woman-died-after-delivering-baby-due-to-lack-of-oxygen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद आॅक्सीजन की कमी से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद आॅक्सीजन की कमी से महिला की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
जनाना अस्पताल में प्रदर्शन करते प्रसूता के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनाना अस्पताल में सिलेंडर में आॅक्सीजन नहीं होने से फिर एक प्रसूता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अलवर के जनाना चिकित्सालय में आॅक्सीजन की कमी से महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला ममता देवी पत्नी मुकेश निवासी पहल मुंडावर रसगन खैरथल की रहने वाली थी।
महिला सोमवार शाम 7:45 पर जनाना चिकित्सालय में भर्ती हुई थी जहां रात 10:00 बजे महिला की डिलीवरी हुई थी उसके बाद महिला की तबीयत 4:00 बजे तक सही थी लेकिन महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी तो महिला के परिजनों ने ड्यूटी पर स्टाफ को बुलाया और महिला की तबीयत के बारे में बताया।
मृतक ममता देवी की बहन ने बताया कि ममता की तबीयत अचानक खराब हो गई। जब चिकित्सालय स्टाफ को बताया, तो उन्होंने ममता को ऑक्सीजन लगा दी। लेकिन सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने 4 सिलेंडर ऑक्सीजन के लगाए, लेकिन एक में भी ऑक्सीजन गैस नहीं थी।
विज्ञापन
ममता की बहन ने कहा कि अगर सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस होती तो महिला की जान बच सकती थी।

पीएमओ ने बताए ममता की मौत के कुछ अलग कारण
प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में हुआ हंगामा
- फोटो : amar ujala
पीएमओ डॉक्टर भगवान सहाय ने बताया कि मुझे रात सूचना मिली कि एक ममता नाम की महिला भर्ती हुई थी रात को डॉक्टर शुचि जैन ने महिला का ऑपरेशन किया था। महिला की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे वहां मौजूद स्टाफ ने महिला का चेकअप किया और फिजिशियन को बुलाया।
पीएमओ ने इस बात से साफ इंकार किया है कि आॅक्सीजन की वजह से महिला की मौत हुई है। चिकित्सक प्रशासन के पास आवश्यकतानुसार सिलेंडर मौजूद है और स्टॉक में भी ऑक्सीजन सिलेंडर पूरी तरह से मौजूद है अगर इसमें चिकित्सालय प्रशासन की लापरवाही है तो जांच की जाएगी।