फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman died after clashes between two families in alwar

बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Mon, 25 Sep 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
woman died after clashes between two families in alwar
हमले में घायल एक शख्स - फोटो : amar ujala
घर के बाहर बाउंड्री निर्माण को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ का है। जहां शकट राजपूत गांव में एक मकान के बाहर बन रही बाउंड्री और रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में कैलाश सैनी, दिनेश सैनी राकेश सैनी तथा लक्ष्मण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है जबकि पून्याराम सैनी की मौत हो गई। 

स्थानीय निवासी मोहन लाल सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा उनके परिवार को दी गई विवादित जमीन पर पांच लोगों ने रास्ता बनाया गया था, लेकिन यह लोग उस पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इस विवाद के चलते आज आरोपियों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस हिंसा में घायल हुए परिवार के सदस्यों के बयान ले रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed