{"_id":"590081674f1c1bb365c0e065","slug":"why-the-groom-had-to-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन दुल्हन के लौटा दूल्हा, जानिए क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन दुल्हन के लौटा दूल्हा, जानिए क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीगंगानगर के 3—ई छोटी की गली नंबर दो में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हा बारात लेकर पहुंचा, लेकिन उसे बिना दुल्हन लिए वापस लौटना पड़ा।
तपोवन चाइल्ड लाइन के समन्वयक त्रिलोक वर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि चक 3—ई, छोटी की गली नंबर दो, एसएसबी रोड पर भंवरलाल अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा है। इस पर चाइल्ड लाइन ने सूचना की तस्दीक करवाई और प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। सूचना पर सतर्क हुई प्रशासन की टीम जब यहां पहुंची तो बारात आ चुकी थी। वधु पक्ष के लोग बारातियों की खातिरदारी में जुटे थे। प्रशासनिक अमले ने जब दुल्हन के पिता से उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे तो सामने आया कि दुल्हन की उम्र अभी 17 साल 5 महीने ही है।
इस पर शादी को रुकवाया गया। इस पर प्रशासन ने पहले वधू पक्ष को शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया। फिर विवाह स्थल मीरा चौक के पास हनुमान मंदिर पहुंचकर बारात को बिना दुल्हन लिए ही वापस लौटा दिया गया। प्रशासन ने किशोरी के बालिग होने तक शादी नहीं करने के दस्तावेज पर दुल्हन के परिवार वालों और रिश्तेदारों के हस्ताक्षर करवाए हैं।