{"_id":"58e21a7b4f1c1bdb315b3d87","slug":"why-doctor-run-when-reached-the-medical-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए मरीजों को छोड़ भाग छूटे ये 'डॉक्टर साहब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए मरीजों को छोड़ भाग छूटे ये 'डॉक्टर साहब'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के खेरली थाने के सामने कठूमर रोड पर स्थित नर्सिंग होम में मेडिकल टीम पहुंची तो वहां तैनात डॉक्टर नंदलाल शर्मा भाग छूटे। दरअसल शर्मा बिना किसी डिग्री के यहां मरीजों के इलाज कर रहे थें।
सीएमएचओ डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्हें पिछले दिनों खेरली थाने के सामने चल रहे एक फर्जी नर्सिंग होम की शिकायत मिली थी। इस पर टीम बनाकर कठूमर रोड पर धर्मशाला के पास चल रहे इस नर्सिंग होम पर छापामार कार्रवाई की गई।
इस दौरान टीम को देखकर फर्जी डॉक्टर नंदराम शर्मा मौके से फरार हो गया। टीम को यहां चार मरीज भर्ती भी मिले। साथ ही अवैध रूप से संग्रहित एलौपेथिक दवाओं के अलावा इंजेक्शन, टीके, गर्भपात और गर्भावस्था में काम आने वाला सामान, प्रेग्नेंसी जांच किट सहित अन्य काफी मेडिकल का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने बताया कि यहां से मेडिकल प्रेक्टिस का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला है। अब इस सम्बंध में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।