फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Where exactly did the ring road, the High Court asked

रिंग रोड गायब, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 30 Oct 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Where exactly did the ring road, the High Court asked
डेमो इमेज
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर शहर की रिंग रोड गायब होने के मामले में नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


जस्टिस गोविन्द माथुर व जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ ने समाजसेवी महेन्द्र लोढा की अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए जेडीए को निर्देश दिए हैं कि छह नवम्बर को रिंग रोड के दस्तावेज पेश करे। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आज दस्तावेज पेश किए जाने थे, लेकिन जब जेडीए के अधिकारियों से हाईकोर्ट ने पूछा तो वो जवाब नहीं दे सके। हाईकोर्ट ने कहा कि आखिर कहां गायब हो गई जोधपुर की रिंग रोड। इन और आउट दो रिंग रोड का प्रोजेक्ट है लेकिन किसी को नहीं मालूम कि कहां है।


कोर्ट ने कहा कि जेडीए ने सरकार को प्रपोजल भी भेजा है या नहीं, इसका जवाब पेश करें। सरकार जयपुर व उदयपुर में रिंग रोड बना रही है बजट भी दिया गया है, यहां तक उदयपुर को एक सौ छह करोड़ का बजट आवंटित किया गया, लेकिन जोधपुर शहर के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में जेडीए के अधिकारी छह नवम्बर को दस्तावेज पेश करें कि आखिर आउट रिंग रोड कहां है और उसके प्रपोजल का क्या स्टेटस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed