{"_id":"58dddd764f1c1bc30463e735","slug":"when-video-viral-after-that-truth-come-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल हुआ तो सच्चाई आई सामने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल हुआ तो सच्चाई आई सामने...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से बंधा हुआ युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक सोशल मीडिया पर किसी घटना का वीडियो वायरल ना हो तब तक पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं होती। जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले के उसरनवास गांव का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। जिसमें एक युवक नीम के पेड़ से बंधा हुआ है और कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई कर रहें है।
विज्ञापन
दरसल मामला यह है कि पेड़ से बंधा हुआ युवक हेमंत का उसरवास की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो उन्होंने हेमंत को पकड़ लिया। घटना बुधवार की है, जब लड़की के परिजनों ने हेमंत को गांव के बीचोंबीच स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया। इसके बाद परिजनों ने करीब एक घंटे तक हेमंत की जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमंत को बचाया और नाथद्वारा के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हेमंत अस्पताल से डर की वजह से भाग गया है। वहीं पुलिस पर आरोप है कि वह इस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेमंत की तलाश की जा रही है। खमनोर एसएचओ के अनुसार युवक को लड़की के परिजनों ने फोन कर घर बुलाया था और उसके साथ मारपीट कर दी थी।