फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: जयपुर के जोबनेर में -3 डिग्री तापमान, 13 जिलों में घना कोहरा, सात जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी

Fri, 06 Jan 2023 04:26 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 04:26 PM IST
सार

जयपुर के जोबनेर में न्यूनतम तापमान शुक्रवार सुबह -3 सेल्सियस होने से बर्फ जम गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान -1 डिग्री रहा । बीकानेर, सीकर, बूंदी में 0 डिग्री और फतेहपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन
Weather: Minus 3 degree temperature in jobner Jaipur, Heavy Fog-Cold waves alert in Rajasthan
सर्दी से बचाव के लिए जयपुर जिले में अलाव तपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गर्मी में कड़ी धूप, लू और गर्म हवा के थपेड़ों के लिए विख्यात राजस्थान में सर्दी के मौसम में बर्फ पड़ रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू ही नहीं, राजधानी जयपुर के जोबनेर और शेखावाटी के फतेहपुर सीकर, चूरू और थार के रेगिस्तान में भी शीतलहर चल रही है। सर्द हवाएं हाथ-पैर सुन्न कर कंपकंपी छुड़ा रही हैं। रबी के फसली सीजन में खेतों में पाला पड़ रहा है। पेड़-पौधों, तालाब, कुंडों के साथ ही सड़कों और वाहनों पर भी अल सुबह बर्फ जमी नजर आ रही है।

Weather: Minus 3 degree temperature in jobner Jaipur, Heavy Fog-Cold waves alert in Rajasthan
कार की छत पर जमी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला

जयपुर के जोबनेर में -3 डिग्री सेल्सियस तापमान
जयपुर जिले के जोबनेर में  पारा लगातार तीसरे दिन भी माइनस में रहा है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बर्फ जम रही है । फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ बन चुकी हैं।  आलम ये है की जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। जोबनेर के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्विद्यालय की मौसम वेधशाला ने पिछले तीन दिन से लगातार तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया है। जो पिछले 25 साल में दूसरा रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2021 के  दिसंबर में लगातार तीन दिन तक तापमान माइनस में गया था। इस दौरान पारा तो गिरा ही, कोहरे और धुंध का भी असर रहा।

जोबनेर,माउंट आबू, सीकर, बीकानेर, बूंदी, फतेहपुर में बर्फ जमी
सीकर, बीकानेर, बूंदी में 0 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। चूरू में 1  डिग्री, भीलवाड़ा और टोंक के वनस्थली में 1.6 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में 4.4 डिग्री, अलवर में 4.5, जयपुर में 3.6, झुंझुनूं के पिलानी 3.6, कोटा में 3.6, चित्तौड़गढ़ में 4.8 डिग्री सेल्यिसस मिनिमम टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है।
उयपुर के डबोक में 5.8, बाड़मेर में 7.2, जवाईबाध पाली में 3, जैसलमेर में 6.2, जोधपुर में 6.5, फलौदी में 3.8, श्रीगंगानगर में 4.7, धौलपुर में 5.7, नागौर में 1.7, टोंक में 4.7, बारां के अंता में 1.1, डूंगरपुर में 11, हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.9, जालौर में 6.7, सिरोही में 6.3, करौली में 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Weather: Minus 3 degree temperature in jobner Jaipur, Heavy Fog-Cold waves alert in Rajasthan
भीलवाड़ा में फसलों पर जमी बर्फ। - फोटो : सोशल मीडिया

13 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी
अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में घना कोहरा और कोल्ड डे रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

7 जिलों में बहुत घना कोहरा और पाला पड़ने की चेतावनी
जबकि भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, नागौर में बहुत घना कोहरा रहने और पाला पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Minus 3 degree temperature in jobner Jaipur, Heavy Fog-Cold waves alert in Rajasthan
कई शहरों में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

48 घंटों में 2-4 डिग्री बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।  8 जनवरी से अति शीतलहर, घना कोहरा और कोल्ड डे के दौर से हल्की राहत के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्के बादल छाएंगे
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो-तीन दिन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मावठ या बारिश होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed